सड़क हादसे में दो एमआर की मौत

Posted On:- 2022-05-17



अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में सड़क हादसे में दो एमआर की मौत हो गई। इस हादसे में सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकरी ने अनुसार दोनों एमआर अंबिकापुर से भटगांव जा रहे थे। उसी दौरान सोनगरा जंगल के पास ये हादसा हुआ। दोनों एमआर थे, जिनमें से एक का नाम कमल कुशवाहा अलेशिया फार्मा दूसरा योगेश राजवाड़े अलवाकोर कंपनी में था। दोनों अंबिकापुर के करजी निवासी बताए जा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।