कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 4 नए मामले, रायपुर से 1

Posted On:- 2022-05-17



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 17 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.09 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,218 सैंपलों की जांच में 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 21 मामले सक्रिय हैं। आज राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर एवं जशपुर से 1-1 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 24 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश के 22 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं मुंगेली-बलरामपुर में 1-1, जशपुर में 2, बिलासपुर में 3, राजनांदगांव में 4 और रायपुर में कोरोना के 10 मामले सक्रिय हैं।