रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री से मंगलवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आयोग की वार्षिक प्रतिवेदन भेंटकर बाल अधिकार संरक्षण से संबधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर आयोग की सदस्यगण पुष्पा और अगस्टिन बर्नाड और सचिव प्रतिक खरे मौजूद थे।