अनियंत्रित होकर पलटी बस : 12 यात्री घायल, 4 की हालत नाजुक...

Posted On:- 2022-05-18



बिलासपुर (वीएनएस)। प्रयागराज से यात्री लेकर बिलासपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे बस सीजी 27 के 9616 अनियंत्रित होकर चपोरा के मुड़ानार के पास पलटी है। इस हादसे में 12 यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की जांच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रतनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि बस का चालक बहुत तेजी से बस चला रहा था। कई बार धीरे चलने को कहा गया फिर भी तेज़ चलता रहा, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वही हादसे से के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रतनपुर थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह पेंड्रा की ओर से आ रही यात्री बस चपोरा के पास पलट गई। इससे बस में सवार 10 यात्रियों को चोटें आई है। घायल यात्रियों को पुलिस के वाहन से रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।