रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पहले और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी और कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी गई है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में इसकी जानकारी खुद रेणु जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी ने दी है।
दरअसल, मंगलवार रात अमित जोगी ने एक ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि कोटा विधायक रेणु जोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित जोगी ने लिखा- उच्च रक्तचाप (high blood pressure) के कारण आज शाम अपनी माँ कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी को श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती किया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए प्रार्थना करें।’ इस ट्वीट के बाद जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता में अस्पताल पहुंचे है।उच्च रक्तचाप (high blood pressure) के कारण आज शाम अपनी माँ कोटा विधायक डॉक्टर श्रीमती रेणु जोगी को श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती किया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए प्रार्थना करें। ?
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) May 17, 2022