कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का देसी अंदाज

Posted On:- 2022-05-18



नई दिल्ली (वीएनएस)। कान्स फिल्म फेस्टिवल का दर्शकों के साथ ही सेलिब्रिटीज़ को भी बेसब्री से इंतजार रहता है।  सभी नामी सितारे फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुके हैं।  हाल ही में उर्वशी रौतेला, ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आईं थीं।  वहीं पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल जूरी मेंबर बनकर शामिल हुईं दीपिका पादुकोण का लुक भी देखने लायक है। बीते दिनों दीपिका का पहला लुक वायरल हुआ था।  वहीं अब हाल ही दीपिका की नई साड़ी में तस्वीरें सामने आईं हैं।  जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं।  सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार एंट्री की है।  उन्होंने ब्लैक और गोल्डन साड़ी के साथ ही हैवी स्मोकी मेकअप में नजर आ रही हैं।  इस साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है।