नई दिल्ली (वीएनएस)। कान फिल्म फेस्टिवल हो और ऐश्वर्या राय शिरकत ना करें ऐसा हो नहीं करता है। वहीं बीते दिनों ऐश्वर्या को एयपोर्ट पर अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया था। वे तीनों ही अब फ्रेंच रिवेरा में चेक इन कर चुके हैं जहां की तस्वीरें भी उनके फैन पेज पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें की बच्चन परिवार का फ्रेंच रिवेरा में जमकर स्वागत किया गया है। वायरल तस्वीरों में ऐश्वर्या राय को मुस्कुराते देखा जा सकता है की वहीं आराध्या भी हाथ में बुके पकड़ इस स्पेशल वेलकम को जमकर इंजॉय कर रही हैं।
बच्चन परिवार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बना है। इस दौरान देखा गया है की ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर की जैकेट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीकॉक की इस जैकेट के साथ ही मैचिंग की पैंट पहनी है। आराध्या बच्चन पिंक कलर की हुडी में दिख रही हैं। खुले बालों में आराध्या भी काफी क्यूट दिख रही हैं।