नई दिल्ली (वीएनएस)। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जादू छाया हुआ है। दीपिका पादुकोण के ब्लैक और ब्राउन साड़ी लुक के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने लुक से लोगों को क्रेजी कर दिया है। कान्स में डेब्यू कर रही उर्वशी अपने ऑल व्हाइट लुक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रेड कार्पेट पर व्हाइट गाउन में उर्वशी ने हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींचीं। कान्स में उनका ये लुक इस समय सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
उर्वशी रौतेला ने इस बार कान्स रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया है। रेड कारपेट पर उर्वशी रौतेला व्हाइट कलर के स्टनिंग गाउन में नजर आईं. वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन में उर्वशी किसी खूबसूरत परी जैसी नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने रेड कारपेट लुक को फैशनेबल इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ कंप्लीट किया। रेड कार्पेट पर स्टाइलिश वॉक करती उर्वशी का वीडियो वायरल हो रहा है। मुस्कुराते हुए हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन करती एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।