नई दिल्ली (वीएनएस)। बादशाह के साथ अपने गाने 'तबाही' से तहलका मचा देने वाली गॉर्जियस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। कान्स 2022 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और अपने ग्लैमरस लुक से कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा रही हैं। दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस लुक के बाद अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का स्टनिंग लुक सामने आया है। रेड कारपेट में तमन्ना ने अपने बॉसलेडी लुक और कॉन्फिडेंस से हर किसी को दीवाना बना दिया है। तमन्ना की तस्वीरों को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरियन ह्यूरेल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है।