देखें वीडियो : महज वीडियो के लिए जंगल में लगाई आग, मचा बवाल...

Posted On:- 2022-05-18



नई दिल्ली (वीएनएस)। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टिकटॉकर हुमैरा असगर एक वीडियो बनाकर चर्चे में आ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं। हुमैरा ने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पाकिस्तान के मोस्ट ट्रेंडिंग गाने पसूरी पर बनाया गया है। हुमैरा का ये वीडियो जंगल में शूट किया गया है और वीडियो में उनके पीछे जंगल के पेड़ों में भीषण आग लगती हुई नजर आ रही है।

जंगल से अपने ड्रामेटिक वीडियो को शेयर करते हुए हुमैरा ने कैप्शन भी फुल ऑन एटीट्यूड वाला लिखा था। उन्होंने अपने जलते हुए पेड़ों वाले वीडियो के साथ लिखा कि मैं जहां भी होती हूं आग लग जाती है। इसके बाद लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।

दरअसल हुमैरा पर आरोप है कि 15 सेकेंड का वीडियो बनाने के लिए जंगल के पेड़ों में आग लगाई है। हालांकि, असगर ने साफ किया कि उन्होंने आग नहीं लगाई और वीडियो बनाने के समय कोई क्षति नहीं पहुंची है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख हुमैरा ने ये वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।

उधर वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर @PakistanNature अकाउंट द्वारा पाकिस्तानी सरकार से ऐसे टिकटोकर्स को दंडित करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह पोस्ट पर्यावरणीय मुद्दे की उपेक्षा है। 'पाकिस्तान के इस टिकटॉकर ने 15 सेकेंड के वीडियो के लिए जंगल में आग लगा दी है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को दंडित किया जाए और टिकटॉकर को दंडित किया जाए।'

https://twitter.com/PakistanNature/status/1526492125428326406?s=20&t=XWRJn-wtIgNYwQu5ipT1fA