
नई दिल्ली (वीएनएस)। शादी हिंदू धर्म के सबसे पवित्र रिवाज में से एक है। हिंदू धर्म में शादियों का बेहद खास महत्व होता है। शादी के दौरान कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, जैसे कन्यादान, सात फेरे और गृह प्रवेश आदि। इन सभी रस्मों बेहद खास महत्व होता है। इन्ही रीति-रिवाजों को पूरा कर शादी सपंन्न मानी जाती है।
शादी में परिवार के सभी सदस्य शामिल होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बेटे के शादी में मां नहीं जाती है। कहा जाता है कि मां को बेटे के फेरे नहीं देखने चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? ऐसा करने के पीछे कारण क्या है? क्यों एक मां ही अपने बेटे की शादी में नहीं जाती है? एक मां के लिए अपने बेटे की शादी बेहद खास होती है, लेकिन फिर भी वह इस खास दिन का हिस्सा नहीं बन पाती है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? नहीं, तो चलिए जानते हैं।
मुगल काल से चली आ रही है परंपरा : बता दें कि पहले के समय में मां अपने बेटे की शादी में जाती थी। लेकिन जब भारत में मुगलों का आगमन हुआ इसी के बाद से मां अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। मुगल शासन के दौरान जब महिलाएं बारात में जाती थी तो पीछे से कई बार डकैती और चोरी हो जाती थी। जिसके बाद से घर की रखवाली के लिए महिलाओं ने घर पर रहना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शादी के दिन रात में सभी महिलाएं मिलकर मनोरंजन के लिए गीत गाती थीं।
घर की देखभाल के लिए रूकती थी मां : बता दें कि बेटे की शादी में मां का शामिल न होने का कारण घर की देखभाल करना होता था। क्योंकि घर के सभी लोग शादी में चले जाते थे। पीछे से घर की देखभाल और मेहमानों की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए मां घर पर ही रूक जाती थी।
जानें कहां-कहां आज भी प्रचलित है ये प्रथा? : भारत में उत्तराखंड, बिहार और राजस्थान साइड की महिलाएं अपने बेटे के फेरे नहीं देखती हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ लोगों की सोच में बदलाव आया है। आजकल मां अपने बेटे की शादी में जाती हैं।