झीरम श्रद्धांजलि दिवस 25 मई को

Posted On:- 2022-05-18



कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन की ओर से लिए गये निणर्यानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया जाएगा तथा झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षों तथा इस वर्ष नक्सल हिंसा में शहीद हुए व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।