
अंबिकापुर (वीएनएस)। भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल अपने तीन दिवसीय प्रवास में सरगुजा, बलरामपुर तथा जशपुर जिले के शक्तिकेन्द्रों के बूथों में कार्यविस्तार योजना कार्यक्रम के तहत पहुंचे ।
जिले के अंबिकापुर नगर मंडल के महावीर वार्ड बूथ में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की उपस्थिति में चंदेलजी ने बूथ के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की तथा उनका हाल चाल जाना।
इस अवसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यविस्तार योजना के तहत हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान को हमें प्रत्येक बूथ तक लेकर जाना है।
अपने प्रवास के दौरान चंदेलजी बलरामपुर जिले के बरियो मंडल अंतर्गत चटगांव शक्तिकेन्द्र के अमडी बूथ पर भी गए। साथ ही जशपुर जिले के बगीचा मंडल अंतर्गत सामरबाहार शक्ति केन्द्र के बूथों में जाकर उन्होने बूथ के कार्यकर्ताओं से भेंट की ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री उद्धेश्वरी पैकरा, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, शिव नारायण यादव, मुकेश शर्मा, रामसलोने, हरविंदर टिन्नी, सर्वेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।