जय तुलसी मानस मंडली चंवाड़ को कलेक्टर ने प्रदान किया 50 हजार का चेक

Posted On:- 2022-05-18



कांकेर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से संचालित जिला स्तरीय मानस प्रतियोगिता कार्यक्रम ग्राम पोटगांव में विगत दिनों आयोजित किया गया, जिसमें नरहरपुर विकासखंड के ग्राम चंवाड़ के जय तुलसी मानस मंडली की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर चन्दन कुमार ने 50 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामायण मंडली के व्याख्याकार रामविलास दादरा, हारमोनियम वादक गोकुलराम साहू, तबला वादक लोकेश सोनवानी, बेंजो वादक गतपत सोनवानी, ढोलक वादक आशीष सोनवानी और कोरस वादक जीवन बघेल, लोकनाथ कौशिक, प्रदुमन साहू तथा संतोष कुंजाम मौजूद थे।