कांकेर (वीएनएस)। नगरपालिका कांकेर के वार्डों में मोहल्ला जन चौपाल का आयोजन आज से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संजयनगर वार्ड कांकेर में आयोजित मोहल्ला जन चौपाल में वाडर्वासियों की मांग, समस्या और शिकायत संबंधी आवेदन का निराकरण करने हेतु संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी ने जनचौपाल में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। संजय नगर वार्ड में आयोजित मोहल्ला जन चौपाल में 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निराश्रित पेंशन के एक, राशन कार्ड के तीन, निर्माण, मरम्मत कार्य व जीर्णोद्धार के छह, पाईपलाईन विस्तार के दो, पट्टा प्रदान करने के लिए एक, विद्युत कनेक्शन के एक, प्रधानमंत्री आवास योजना के एक और विद्युत पोल हटाने के एक आवेदन प्राप्त हुए, जिसका निराकरण करने के लिए संसदीय सचिव शोरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए हैं।
मोहल्ला जन चौपाल में नगरपालिका अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मकबूल खान, पार्षद लीना मनोज जैन, जयंत अटभैय्या, माला मुकेश तिवारी, अजयसिंह रेणु, हेल्डरमेन यासीन करानी, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव सहित नगरपालिका के कमर्चारी उपस्थित थे।