5 छात्रों को मिलेगा हेलीकॉप्टर में सवार होने का मौका...

Posted On:- 2022-05-18



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने जन चौपाल भेंट मुलाकात के दौरान जिला स्तर पर टॉप टेन में आने वाले 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को हेलीकॉप्टर राइड कराने घोषणा की थी। जिसके मद्देनजर बिलाईगढ़ विधानसभा के निजी स्कूल संभावी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 5 छात्रों को हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने का मौका मिला है और जल्द ही हेलीकॉप्टर में सभी छात्र उड़ान भरेंगे।

आपको बताते चलेंकि संभावी पब्लिक स्कूल के पढ़ने वाले 5 छात्रों ने अपने जिले के टॉप टेन मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है और अपनी माता-पिता सहित क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है।

12 वी में पढ़ने वाले छात्र अमन नारंग ने 90.6% अंक के साथ जिला के टॉप टेन मेरिट सूची के सातवें रेंक में अपना कब्जा जमाया ,जबकि 10 वी में पढ़ने वाला सोम्य केशरवानी 96.17% 4th रैंक, लक्ष्मीकांत साहू 95.17% 7th रैंक, भुदीप साहू 94.83% 9th रैंक, और हुलेश साहू ने 94.67% अंक प्राप्त कर 10th रैंक पर अपना स्थान बनाया है।

वहीं इन छात्रों का टॉपटेन मेरिट सूची में नाम आने के बाद इनके माता-पिता व संभावी पब्लिक स्कूल के संचालक सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का लहर है सभी ने इन छात्र-छात्राओं को बधाई देते शुभकामनाएं दी और अच्छी भविष्य गढ़ने आशीर्वाद दिया।