पी.ई.टी. वं पी.पी.एच.टी. परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

Posted On:- 2022-05-18



अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से 22 मई 2022 को पी.ई.टी. व पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने उक्त परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित किए हैं। उन्होंने तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी, नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा व कोमल प्रसाद साहू को उड़नदस्ता दल का प्रभारी मनोनीत किया है। यह दल संबंधित परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान अनैतिक कार्यों व नकल रोकने का दायित्व निभाएंगे।