अभा क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष बनी सृष्टि सिंह  

Posted On:- 2022-05-18



राजपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के श्रीमती सृष्टि नारायण सिंह को उनके समाज के प्रति लग्न और निष्ठा से किये गए कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नति  कर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (महिला) छत्तीसगढ़ का कार्यभार सौंप दिया है।

इस मौके पर श्रीमती सिंह ने संगठन की संरक्षिका श्रीमती जयासिंह जुदेव, राष्ट्रीय अध्यक्षा आचार्य विजया सोलंकी एवं अपने जिले बलरामपुर के समस्त क्षत्रिय और क्षत्राणियों का आभार व्यक्त किया और संगठन के उन सभी पदाधिकारीयों का आभार वयक्त किया जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संगठन की इस विस्तार श्रृंखला में साथ खड़े हैं।