अम्बिकापुर (वीएनएस)। ख्याति प्राप्त ग्राम तकिया में 20, 21 व 22 मई 2022 को सालाना उर्स मनाया जाएगा। उर्स के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ए.एल. धु्रव ने इसके लिए आदेश जारी कर अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रदीप कुमार साहू को संपुर्ण प्रभार के लिए, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी को जामा मस्जिद से तकिया शरीफ तक जुलूस, नियंत्रण कक्ष व आयोजन स्थल के लिए तथा नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को समारोह आयोजन क्षेत्र के लिए दंडाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।