धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर एल्मा के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के विरूद्ध लगातार कारर्वाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज धमतरी शहर के महात्मा गांधी वार्ड और गोकुलपुर में अवैध प्लाटिंग के उद्देश्य से बनाए जा रहे अवैध सड़क को हटाने की कारर्वाई राजस्व, नगर निवेश और निगम अमले की ओर से की गई।
बताया गया है कि अवैध प्लाटिंग व अप्राधिकृत विकास के संबंध में नगरपालिका अधिनियम के तहत अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद संयुक्त दल द्वारा सड़क संरचना को हटाने की कारर्वाई की गई है। इस दौरान एसडीएम धमतरी डॉ. विभोर अग्रवाल, तहसीलदार केतन भोयर, एसडीओ नगर निगम एस.आर. सिन्हा और पटवारी इत्यादि मौजूद रहे। बताया गया है कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।