संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-05-18



महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से पी.ई.टी. तथा पीपीएचटी 22 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक व द्वितीय पाली में पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। जिसमें पी.ई.टी. में 401 तथा पीपीएचटी में 865 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह 29 मई 2022 को पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक जिले में आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिले के 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने इन परीक्षाओं के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के लिए संपूर्ण परीक्षा कार्य सम्पादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।