फीस विनियामक समिति के सदस्य बने योगेश वर्ल्यानी

Posted On:- 2022-05-18



रायपुर (वीएनएस)। सीए योगेश वर्ल्यानी को राज्य शासन के कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग से संबंधित एक समिति में शामिल किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन किया गया है।

छत्तीसगढ़ निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (प्रवेश का विनियमन एवं शुल्क का निर्धारण) अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बनाए गए हैं। योगेश वर्ल्यानी के सदस्य (वित्त) बनाया गया है। समिति में संचालक तकनीकी शिक्षा सदस्य पदेन तथा संचालक चिकित्सा शिक्षा सदस्य पदेन होंगे।

उल्लेखनीय है कि योगेश रायपुर छत्तीसगढ़ के एक लब्ध प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। वे भूतपूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. रमेश वर्ल्यानी के सुपुत्र हैं।