कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर बैठक का आयोजन

Posted On:- 2022-05-18



भैयाथान  (वीएनएस)। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा मंडल भैयाथान के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं हेम सिंह ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्य विस्तारक कार्यक्रम में शक्ति केंद्र सुंदरपुर के पोलिंग बूथ मसिरा बूथ क्रमांक 162 ने स्थानीय समिति की बैठक लेकर बूथ के संगठन की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी ने जुड़ने को कहा बूथ का ग्रेडेशन स्थानीय समिति का सत्यापन कर सामाजिकता को ध्यान में रखते हुए पन्ना प्रभारी पेज समिति का गठन किया गया ।

इस दौरान कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर साइबर विस्तारक खेलसाय राजवाड़े वरिष्ठ भाजपा नेता राम सुंदर सिंह शक्ति केंद्र सहसायोजक सत्येंद्र सिंह, बूथ सचिव हरीमन यादव, कौशलेंद्र सिंह ,रवि ठाकुर, कपिल सिंह ,सुरेंद्र सिंह, चवल सिंह, राजन सिंह ,ललित सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, एवम अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।