नगर पंचायत गंडई के अध्यक्ष बने चेतन देवांगन

Posted On:- 2022-05-18



राजनांदगांव (वीएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि नगर पंचायत गंडई और छुईखदान के अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई और कांग्रेस के नेता नवीन श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक नियुक्ति कर चुनाव की जिम्मेदारी प्रदान की थी।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नियुक्त पर्यवेक्षक शाहिद भाई व नवीन श्रीवास्तव जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों की बैठक आहूत कर सर्वमान्य नाम तय किया गया। बैठक में कांग्रेस के सभी पार्षदों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन के निर्देशों का पालन करने की बात कही। पार्टी संगठन की ओर से चेतन देवांगन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए और उनके नाम पर कांग्रेस के 7 व भाजपा के 4 पार्षदों ने मोहर लगाकर बहुमत से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया। निर्वाचन के पश्चात गंडई नगर पंचायत चुनाव के पर्यवेक्षक शाहिद भाई ने कहा यह कांग्रेस सरकार की विकासशील नीति का परिचायक है जिसमें कांग्रेस के 7 पार्षद होने के साथ-साथ भाजपा के चार पार्षदों ने भी देवांगन के पक्ष में मतदान कर अपनी विकासशील सोच को प्रदर्शित किया है ।

संगठन प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष मोहन मरकाम के कुशल नेतृत्व यह परिणाम है कि हम किसी भी चुनाव में पराजित नहीं हुए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कहा कि जिले में मजबूत कांग्रेस संगठन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं सरकार की नीति और संगठन की रीति पर जिले के कांग्रेस जन पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ कार्य कर रहे हैं जिसका सुखद परिणाम आज गंडई में देखने को मिला और कल छुईखदान में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित तय है।

विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि यह गंडई के निर्वाचित पार्षदों कि जागृत विकासशील सोच है क्षेत्र के विकास में हम सब कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और नवीन खैरागढ़ जिले को संपूर्ण विकसित जिले के रूप में स्थापित करेंगे।

निर्वाचन के दौरान शशि भगत, नवीन श्रीवास्तव, लाल टाकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व विधायक गिरवर जघेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, रामकुमार पटेल, सूर्यकांत जैन, पंकज बांधव, मोती जघेल, हबीब भाई, विनोद ताम्रकार, भावेश अग्रवाल,अयुब कुरैशी, सतीश सिघानिया, उषा महेश राते,मोहम्मद खान, दिलीप ओगरे, भीगेश यादव, नारायण चतुर्वेदी, लियाकत अली, साकेत दुबे, मोहसीन खान, सूरज नामदेव, चुरावन छेड़ैया, शुभम बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।