‘अरविंन्‍द का वैचारिक स्‍वराज’ विषय पर व्‍याख्‍यान का आयोजन

Posted On:- 2022-05-18



वर्धा (वीएनएस) । आज़ादी के अमृत महोत्‍सव में विशिष्‍ट व्‍याख्‍यानमाला के अंतर्गत महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा एवं भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्‍ली के संयुक्‍त तत्‍वावधान में गुरुवार, 19 मई को ‘अरविंन्‍द का वैचारिक स्‍वराज’ विषय पर पूर्वाह्न 11.00 बजे से सम्मिश्र पद्धति से  व्‍याख्‍यान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता हिंदी विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल करेंगे। इस अवसर पर मुख्‍य वक्‍ता के रूप में आचार्य (अंग्रेजी), अधिष्‍ठाता (शोध) पंजाब विश्‍वविद्यालय, चंदीगढ़ के प्रो. सुधीर कुमार  विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विश्‍वविद्यालय के दर्शन एवं संस्‍कृति विभाग,  की ओर से किया जाएगा।