गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले के जर्जर, निष्प्रयोजित भवनों को गिराने व मलबे के विक्रय केलिए स्वीकृति प्रदान करने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में प्रभारी अधिकारी (वित्त) जिला कार्यालय गरियाबंद, कायर्पालन अभियंता (भ/स) लोक निर्माण विभाग गरियाबंद और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद को शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ वित्तीय अधिकारों के संबंध में शासन के भवनों को गिराना तथा मलबों के विक्रय के लिए कलेक्टर/ मुख्य अभियंता को भवन के पुस्तकीय मूल्य के बारे में 5 लाख तक (अथवा इसके अभाव में चालू बाजार मूल्य) जो 5 लाख से कम हो अधिकार प्रदत्त किये गये हैं।