कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 14 नए मामले, रायपुर से 7

Posted On:- 2022-05-18



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.36 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3,921 सैंपलों की जांच में 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 28 मामले सक्रिय हैं।

आज कबीरधाम, जशपुर, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, धमतरी, रायगढ़ और सूरजपुर में 1-1 तथा रायपुर में 7 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 20 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

इसेक अलावा 17 जिले कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, बालोद, बीजापुर, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, सरगुजा एवं सुकमा में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं बलरामपुर, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, धमतरी, रायगढ़ एवं सूरजपुर में 1-1, बिलासपुर व जशपुर में 2-2, राजनांदगांव में 4 तथा रायपुर में कोरोना के 13 मामले सक्रिय हैं।