8 गौठानों में मल्टीएक्टिीविटी के तहत कुक्कुट व बकरी इकाई का किया गया वितरण

Posted On:- 2022-05-18



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पत्थलगांव विकासखंड के 8 गौठानों में मल्टीएक्टिीविटी के तहत कुक्कुट व बकरी इकाई का वितरण किया गया। उप संचालक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौसेवा आयोग के सदस्य चन्द्रशेखर त्रिपाठी व जनपद अध्यक्ष पत्थलगांव की ओर से पत्थलगांव विकासखंड के गौठान सुरेशपुर, किलकिला, पालीडीह, रघुनाथपुर, तिरसॉठ, कंटगजोर, काडरो तथा सुरंगपानी में मल्टी एक्टिविटी कार्य 08 इकाई बकरी तथा 08 गौठान मधुवन, सुरंगपानी कर्राबेवरा, काडरो, कटंगजोर, रघुनाथपुर, बागबहार तथा कोकियाखार में 40 इकाई कुक्कुट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि समूहों को बकरी एवं मुर्गी इकाई के रख-रखाव के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।