सुधीर कुमार एंड कंपनी का खाता सील, कार्य पर लगा प्रतिबंध

Posted On:- 2022-05-18



अम्बिकापुर (वीएनएस)। लघु उद्योग विकास बैंक (सीडबी) रायपुर की ओर से जानकारी दी गई है कि मे. सुधीर कुमार एंड कंपनी के डायरेक्टर सुधीर कुमार शर्मा सरगुजा जिले में सीडबी की ओर से अधिकृत संस्था नहीं है। इस एजेंसी को सीडबी या पोर्टल की ओर से सीधे तौर पर कोई कार्य नहीं सौंपा जाता है। सीडबी के द्वारा उद्यममित्र पोर्टल पर सुधीर कुमार एंड कंपनी के एचएचए खाता को अस्थायी रुप से निष्क्रिय कर दिया गया है तथा जिले में कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने लीड बैंक मैनेजर व राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस कंपनी के जिले में संचालित कार्यां का कड़ाई से निगरानी रख आवश्यक कायर्वाही करने निर्देशित किया है। लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि सुधीर एंड कंपनी उद्यममित्र पोर्टल के तहत आवेदकों की सहायता के लिए हेण्ड होल्डिंग एजेंसी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीडबी हेंड होल्डिंग एजेंसी को कार्य आवंटित नहीं करता है तथा पोर्टल ऋण की मंजूरी के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।