
रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने बुधवार को आरंग तहसील के ग्राम भोथली, बहनाकाड़ी एवं अकोल डीह में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम ,तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए कोई भी व्यक्ति, कोई भी घर नहीं छूटना चाहिए ।सभी का समय पर प्रमाण पत्र बने यह सुनिश्चित करें।
ग्रामीणों ने भोथली के राशन दुकान संचालक द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम अतुल विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि उन्हें शो का नोटिस दें और इसकी जांच करवाएं।
एक बुजुर्ग महिला ने भरण पोषण के संबंध में अपने पुत्र की शिकायत करने पर भी उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया। ग्राम भोथली के निवासियों ने गांव में बोर की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल स्वीकृति भी दी।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों मे राजस्व प्रकरण जैसे नामांतरण,खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नया किसान किताब जारी एवं अद्यतन करने, अस्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने, विलंबित जन्म प्रमाण पत्र की अनुमति आदि संबंधित प्रकरणों के निराकरण तथा राशनकार्ड जारी करने जैसे हितग्राही मूलक कार्य संपन्न किए जा रहे हैं।