उचित मूल्य के तीन दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर हुई कार्रवाई

Posted On:- 2022-05-18



रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त कलेक्टर एन. आर. साहू के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम रायपुर के क्षेत्र के खमतराई, गोगांव, कोटा एवं टिकरापारा स्थित 9 उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 3 उचित मूल्य दुकान के वितरण में अनियमितता किया जाना पाया गया जिनके विरूद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।