राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर सिन्हा ने आपदा राहत मद अंतर्गत वर्ष 2022-23 में जिले में कोविड संक्रमण से 34 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 17 लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत सहायता राशि संबंधित तहसीलदारों को पुनर्बंटित कर दिया गया है। तहसीलदारों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपए भुगतान करने कहा गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड संक्रमण से मृत 1 हजार 348 व्यक्तियों के परिजनों को 6 करोड़ 74 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। जिले में अब तक कोविड संक्रमण से 1 हजार 382 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 6 करोड़ 91 लाख रुपए का भुगतान की स्वीकृति दी गई है।