बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एक लाख के इनामी समेत 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर लूटपाट , हत्या का प्रयास और सुरक्षा बल पर हमला करने का आरोप है। सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई में ये सफलता हासिल हुई है। मामला थाना बासागुड़ा और गंगालूर का है।
