रायपुर (वीएनएस)। राजधानी की इंटीरियर-फैशन डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट की संस्था डीएसआईएफडी में 20 21 22 मई को डिजाइनर चौक नाम से एग्जीबिशन का आयोजित किया जा रहा है। इस एग्जीबिशन के अंदर प्रशिक्षण केंद्र के सभी छात्र अपने कार्यों का प्रदर्शन करेंगे जिसके अंदर कई प्रकार के लेटेस्ट ट्रेंडिंग ड्रेस को दिखाया जाएगा।

साथ ही फैशन क्षेत्र के अंतर्गत उपयोग में आने वाले कई एसेसरीज को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्र विभिन्न प्रकार के मॉडल को प्रस्तुत करेंगे, साथ ही किस प्रकार से किसी भी क्षेत्र को बेहतर ढंग से सजाया एवं तैयार किया जा सकता है यह भी बताएंगे। इस एग्जीबिशन में इवेंट मैनेजमेंट की टीम के द्वारा लेटेस्ट ट्रेंडिंग इवेंट्स डिजाइन भी देखने को मिलेंगे।
इस तीन दिवसीय शॉप में प्रतिदिन नाम 4 से 5 डांस विथ बीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सभी लोग नृत्य में हिस्सा ले सकते हैं। हर दिन एक विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जो 5:00 से 6:00 बजे शाम को किया जाएगा। इसमें हर वर्ग, हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। 20 मई को किड्स फैशन शो, 21 को सिंगिंग कंपटीशन तथा 22 को डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया है। यह एग्जिबिशन में प्रवेश पूर्णता निशुल्क है।
इस एग्जीबिशन में हिस्सा लेकर आप भी ट्रेंडिंग चीजों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही लकी ड्रॉ कूपन में विजेता बनकर इनाम पाने का अवसर भी पाएंगे। यह एग्जीबिशन डीएसआईएफडी रायपुर के प्रतिष्ठान टैगोर नगर में सुबह 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आयोजित है। उक्त जानकारी संस्था के प्रबंधक राजेश बरलोटा एवं शेखर जैन ने प्रदान की एवं संस्था के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्र अपनी मेहनत से विभिन्न कलाकारी का प्रदर्शन करने वाले हैं, साथ ही इस एग्जीबिशन में शहर के कई प्रतिष्ठित चेहरे भी शिरकत करने वाले हैं।