नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। जानकारी के अनुसार, जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का फैसला कल ही हो गया था। कांग्रेस को गुड बाय कहने वाले जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। जाखड़ इन दिनों दिल्ली में ही हैं। सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को गुजरात के बाद पंजाब में बड़ा झटका लगा है।