वंशवादी राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए खतरा : जगत प्रकाश नड्डा

Posted On:- 2022-05-19



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि वंशवादी राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। श्री नड्डा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में राजनीतिक दल एक महत्‍वपूर्ण साधन हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा देश में परिवार पर आधारित राजनीतिक दल-जम्‍मू कश्‍मीर में पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में डी एम के पार्टी जैसे दलों से लड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि ये पार्टियां मेरी अभिलाषा - मेरा कानून के सिद्धांत पर काम कर रही हैं। नई दिल्‍ली में एक समारोह में श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाई-बहन तक ही सिमटकर रह गई है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी अपने उद्देश्‍य से भटक गई है और उसकी प्राथमिकताएं भी बदल गईं हैं।