नुकसान तो होता है

Posted On:- 2022-05-19



किसी भी पार्टी को कोई नेता छोड़ता है तो उसकी हैसियत के अनुसार पार्टी को नुकसान तो होता है। इसलिए कोई कितना भी कहे कि नेता व कार्यकर्ताओं के पार्टी छोडने से कोई नुकसान नहीं होता।यह मानने वाली बात नहीं है। नेता व कार्यकर्ताओं को पार्टी छोडऩा राजनीतिक हलकों में पार्टी के कमजोर होने तथा सत्ता में न आने का लक्षम होता है।माना जाता है कि किसी पार्टी को कोई पुराना नेता या युवा नेता तब छोड़ता है जब उसे लगता है कि यह पार्टी अब चुनाव नहीं जीत सकती,सत्ता में नहीं आ सकती। जो पार्टी चुनाव जीतती है तथा सत्ता में आती हैं, राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की नजर में वह मजबूत पाटी होती है। राजनीति में चुनाव के समय या चुनाव के बाद ज्यादातर दलों के नेता व कार्यकर्ता कमजोर पार्टी को छोड़कर मजबूत पार्टी में जाना पसंद करते हैं। हारने वाली पार्टी के साथ रहकर कोई हारना पसंद करने की जगह जीतने वाली पार्टी में जाकर नेता व कार्यकर्ता जीतना चाहते हैं। एक समय था जब देश की सबसे मजबूत पाटी कांग्रेस मानी जाती थी,ज्यादातर नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुआ करते थे। क्योंकि चुनाव में कांग्रेस के ही जीत की संभावना ज्यादा होती थी। उसी में संगठन में कोई पद या सरकार में कोई पद मिलने की उम्मीद होती थी। कांग्रेस का केंद्र सहित ज्यादातर राज्यों में सरकार हुआ करती थी तो वह अपन ज्यादातर नेताओं को कोई न कोई पद देकर संतुष्ट कर सकती थी। लगातार दो चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस कमजोर पार्टी मानी जाती है.यह माना जाता है कि वह अकेले बहुमत वाली सरकार न तो केंद्र में बना सकती है और न ही राज्य में बना सकती है। सरकार बन भी जाती है तो वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाती है। इन तमाम कारणों से देश में कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर माना जा रहा है। इसी धारणा के बनने से 2014 के बाद से कांग्रेस के बुजुर्ग व युवा नेताओं का कांग्रेस छोडऩे का सिलसिला चला आ रहा है। अब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया,हिमंता विश्वा शर्मा,पेमा खांडू,जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तथा इसका फायदा भी उन्हें हुआ है। सिंधिया को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बनाया। जबकि कांग्रेस की एक सरकार चली गई। हिमंता विश्वा शर्मा कांग्रेस के अहम युवा नेता थे, कांग्रेस ने उनको महत्व नहीं दिया, भाजपा में गए और आज असम के सीएम है तथा उन्ही की वजह से सात राज्यो में भाजपा मजबूत है तथा उसकी सरकार है। पेमा खांडू कांग्रेस नेता थे, वह भाजपा में आए और आज अरुणाचल के सीएम हैं। जितिन प्रसाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तथा भाजपा को यूपी में जीत दिलाने में अहम भूमिका निबाही। वह आज यूपी मंत्रिमंड़ल में मंत्री हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान पंजाव के बड़े व बुजुर्ग कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ी तथा वह भी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस उनका बेहतर उपयोग नहंीं कर सकी इसलिए पचास साल कांग्रस में रहने के बाद उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़ा। अब गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ दी है। वह भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि कांग्रेस कोई जिम्मेदारी सौंपे। लेकिन लंबे समय तक उपेक्षा से तंग आकर अब कांग्रेस छोडऩे को मजबूर हो गए। उम्मीद की जा रही है कि वह भी आने वाले दिनों में भाजपा में ही शामिल होंगे। कांग्रेस गुजरात चुनाव में उनका उपयोग भाजपा को हराने के लिए कर सकती थी।कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं अब वह जिस पार्टी में जाएंगे, उस पार्टी को वोट दिलाएंगे। कांग्रेस नेता कितना भी कहें कि हार्दिक पटेल के जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन यह सच नहीं है, हार्दिक पटेल के जाने से कांग्रेस को पाटीदार समाज का वह वोट तो नहीं मिलेगा जो मिलता। पिछली बार गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी, अल्पेश ठाकुर व कन्हैया कुमार जैसे युवाओं को कारण ही कांग्रेस गुजरात में भाजपा को टक्कर दे सकी थी। अब इनमें से अल्पेश ठाकुर,हार्दिक पटेल अब कांग्रेस के साथ नहीं है। इसका नुकसान कांग्रेस को होगा। कांग्रेस नेताओं के दूसीर पार्टी में जाने से होने वाले नुकसान से बच सकती थी लेकिन कांग्रेस के पास ऐसा कोई सिस्टम नहीं है। नाराज व असंतुष्ट नेताओं को मनाने, पाटी में बनाए रखने के लिए कोई तो समिति होनी चाहिए जो नाराजा व असंतुष्ट नेताओं से बाद करे, उनको संतुष्ट करने का प्रयास करे। कांग्रेस यदि ऐसी कोई व्यवस्था जल्द से जल्द नहीं करती है तो वह निरंतर होने वाले नुकसान रोक नही सकेगी।