आईएफएस कोड बदले, टीओ ने अपडेट करने जारी किया प़त्र

Posted On:- 2022-05-19



कोरिया (वीएनएस)। जिला कोषालय अधिकारी व्ही. जी. उपगडे ने बताया कि वतर्मान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से अपनी समस्त शाखाओं के आईएफएस कोड बदल दिए गए है। जिससे ऐसे कार्यालय जिनके चालू खाते उक्त छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में संचालित है, उसमें कोषालय द्वारा किए गए भुगतान का अन्तरण पूर्व की भांति नही हो पाएगा। उसी प्रकार उनके अधीनस्थ ऐसे कमर्चारी जिनका वेतन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाते में अन्तरित होता है, बिना आईएफएस कोड अपडेट किए भुगतान का अन्तरण नहीं होगा। उन्होंने माह मई 2022 के वेतन देयक समय पर भुगतान हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाता धारकों के खाते को नवीन अपडेट करने कहा है।