मुंबई (वीएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चूका है। इस सीजन दो नई टीमों ने हिस्सा लिया और किस्मत ने भी उनका खूब साथ दिया। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दोनों ही टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब सिर्फ दो टीमें प्लेऑफ के लिए और क्वालीफाई करेगी।
वहीं अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए आज गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (royal challengers bangalore) का सामना लीग की नंबर वन टीम गुजरात टाइटंस से होगा। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस अपनी बादशाहत बरकरार रखती हैं या फिर आरसीबी के हाथ जीत लगती है।
RCB के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस इस पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर काबिज है। हालांकि आरसीबी को ना सिर्फ जीत की दरकार है बल्कि उसे एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। जिससे उनके नेट रन रेट में बड़ा इजाफा हो। क्योकिं दिल्ली की टीम भी अपना पिछला मुकाबला जीत कर 14 अंकों पर पहुंच गई है। और पॉइंट टेबल में भी चौथे स्थान पर काबिज है। अगर दिल्ली अपना अगला मुकाबला जीत जाती है तो फिर RCB आज का मुकाबला जीत कर भी IPL 2022 से बाहर हो जाएगी। इसलिए बेंगलुरु को बड़ी जीत जरुरी है साथ ही उसे दिल्ली की हार की कामना भी करनी पड़ेगी
इससे पहले आरसीबी ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था जहां वे 54 रनों से हार गए थे। वहीं, गुजरात टाइटंस ने अपना आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जहां उसने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
RCB के संभावित प्लेइंग 11 विराट कोहली, रजत पाटीदार, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वणिंदो हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
GT के संभावित प्लेइंग 11 रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविसरिनिवासन साई किशोर, अलजारी जोसफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी।