अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला स्कूली शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मांग पर नीट और जेईई की नि : शुल्क कोचिंग जिले में शुरू की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के प्रयास अम्बिकापुर संभागीय मुख्यालय में मल्टी परपज हाई स्कूल में बच्चों को निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी गई है।साथ ही छात्र-छात्रों को रहने और भोजन कि व्यवस्था बालक छात्रावास और गर्ल्स छात्रावास में की गई है।
इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने मल्टी परपज स्कूल पहुंच कर नीट और जेईई की कोचिंग ले रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं और होने वाली परेशानी की जानकारी ली।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि अन सॉल्वड पेपर और दिए जा रहे मॉडल पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों में रहेंगे तो ज्यादा सुविधा होगी। छात्र-छात्राओं ने भोजन और हॉस्टल व्यवस्था को अच्छा बताया साथ ही। विषय से जुड़ी कई समस्याओं पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव और जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी।
फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ से जुड़ी कई परेशानियों को छात्र-छात्राओं ने सांझा किया। वहीं कोचिंग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने अनुभव सांझे किये। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने विषय की जटिलताओं को समझने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कई विशेषज्ञों के चैनल सहित आईआईटी और अन्य विशेषज्ञों के उपलब्ध लैक्चर की जानकारी दी।
स दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि आप लोगों ने रामपुर स्कूल के दौरे के समय ऑनलाइन कोचिंग की मांग की थी, जो अब आप लोगों को मिल रही है, मुझे खुशी है कि जिला पंचायत के सदस्यों ने भी इस पर अपनी सहमती दी और आज पूरे जिले से 100 से अधिक छात्र-छात्राएं यहां अध्ययनरत हैं। आप सभी पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, यही शुभकामना है।