शिविर में अन्य फसल लेने वाले किसानों को कृषि लोन की जानकारी दी

Posted On:- 2022-05-19



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन 18 मई को धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को कृषि लोन दिलाने के उद्देश्य से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित प्रतापपुर में किया गया। शिविर में उपस्थित किसानों को धान के बदले अन्य फसल जैसे दलहन, तिलहन, गन्ना, साग सब्जी, कोदो कुटकी इत्यादि फसल लेने के बारे जानकारी व कृषि लोन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच व विकासखंड में कार्यरत किसान मित्र भी उपस्थित थे, जिन्हें किसानों को धान के अलावा अन्य फसल लेने की समझाइश व लोन प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही साथ शासन की कृषकों के हित में चालू राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी कृषि विभाग, उद्यान विभाग व सहकारी बैंक के अधिकारियों के माध्यम से दिया गया। इस दौरान शिविर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मैनेजर संतोष मिंज, कृषि विभाग उप संचालक कृषि सूरजपुर से एन.के आईच, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शिवशंकर यादव, एस.एम.एस. एन.के. रक्सेल, उद्यान अधीक्षक, विकासखंड में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बंजारे, अभिषेक सिंह, जावेद अख्तर और अन्य साथ ही साथ प्रतापपुर विकासखंड के समस्त समिति प्रबंधक शिविर में उपस्थित रहे।