कलेक्टोरेट में आमजनों को मिल रही स्वच्छ व शीतल पेयजल की सुविधा

Posted On:- 2022-05-19



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के निर्देश पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में नया वाटर कूलर स्थापित किया गया है। नया वाटर कूलर स्थापित होने से कलेक्टोरेट में आने वाले आमजनों व कलेक्टोरेट के कमर्चारियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल की सुविधा मिल रही है। एडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पानी टंकी की सफाई भी की गई है।