अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर की ओर से आदेश जारी कर वर्षाकाल में प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इसकेलिए डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैकरा को नोडल अधिकारी, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख गोकुल प्रसाद दिनकर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। जिले के समस्त तहसील के तहसीलदारों को तहसील स्तर पर बचाव व राहत व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।