ग्राम तकिया में रहेगी एंबुलेंस की व्यवस्था

Posted On:- 2022-05-19



अम्बिकापुर (वीएनएस)। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम तकिया में प्रतिवर्ष सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है। इस स्थान पर 20, 21 व 22 मई को अत्याधिक भीड़ होने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया ने चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि को कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सकों के दल मय एंबुलेंस व आवश्यक दवाईयां की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।