रायगढ़ (वीएनएस)। घरघोड़ा पुलिस ने छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार 13 मई को प्रार्थी ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उसने बताया था कि आरोपी विगत 2 वर्ष से लगातार धमकी देकर जबरन शारिरिक संबंध बना रहा था।घरघोड़ा पुलिस ने धारा 376 ( 2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जागेश्वर पैंकरा पिता भगत राम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।