ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, मौके पर ही दोनों की मौत

Posted On:- 2022-05-19



रायगढ़ (वीएनएस)। शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज गुरुवार की दोपहर तक़रीबन 4 बजे उर्दना तिराहे पर ऐसे ही दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी दी मुताबिक बाइक सवार दो लोग जिसमें एक युवक तथा एक वृद्ध सवार थे तेज़ रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए।हादसा इतना भयानक था कि जिसमें दोनों ने ही मौत घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। बहरहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं ट्रेलर चालक मौके से फ़रार हो गया।