रायपुर (वीएनएस)। 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस है। 21 मई शनिवार को अवकाश का दिन होने पर शुक्रवार 20 मई को भारत सरकार के उपक्रम एवं अन्य संस्थाओं तथा राज्य शासन के कार्यालयों में सुबह 11 बजे आतंकवाद विरोधी शपथ ली जाएगी।
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य आम लोगों के कष्टों को सामने लाकर और यह दर्शा कर कि आतंकवाद किस तरह राष्ट्रीय हित के विरूद्ध है, युवाओं को आतंक और हिंसा के रास्ते से दूर करना है।