मजबूत रणनीति से मिली जीत : शाहिद भाई

Posted On:- 2022-05-19



राजनांदगांव (वीएनएस)। नगर पंचायत गंडई,छुईखदान में अध्यक्ष चुनाव के पर्यवेक्षक शाहिद भाई ने कहा कि शहीद नगरी की 100 वर्ष पुरानी नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन से यह साबित हो गया कि जिले में भाजपा की जनाधारा खिसक गई है। कांग्रेस की नीतियों और मजबूत संगठन के चलते गंडई में 4 व छुईखदान में एक भाजपा के पार्षद ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। जिससे भाजपा अपने आंकड़ों के खेल में भी फिसड्डी साबित हुई है। पार्षदों की मंशानुरूप रायशुमारी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बहुमत से कांग्रेस का परचम लहराया है। निर्वाचन के पश्चात छुईखदान के कांग्रेस भवन में निर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए शहीद भाई ने कहा की ब्लॉक कांग्रेस संगठन से सामंजस्य स्थापित कर ही विकास कार्य संपादित करें क्योंकि 22 वर्ष के पश्चात कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना है।