
लखनपुर (वीएनएस)। अमेरा खूली खदान से सम्बद्ध गुमगराकला चिलबील कटकोना परसोढीकला पुहपुटरा गणेशपुर अन्य गांवों से अवैध कोयला तस्करी किये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अवैध खनन परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी फेहरिस्त में पुलिस महकमा के आईपीएस लखनपुर थाना प्रभारी ने 18 मई को अवैध कोयले तस्करी करते हुए 3 ट्रैक्टर 1 जेसीबी 1 स्कॉर्पियो 1 मोटरसाइकिल 9 मोबाइल सहित नगद राशि 40 हजार रुपये जब्त की। साथ ही अवैध कोयला कारोबार में लिप्त मुख्य आरोपी सहित आठ लोग पकड़े गए उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की।
दरअसल लखनपुर थाना क्षेत्र अमेरा खुली खदान से लगे गांव कोयले के अवैध कारोबार करने के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में रहे है। अवैध कोयला तस्करी के रोकथाम का जमीनी हकीकत कुछ और ही है। चर्चा आम है कि कुछ विभागीय अधिकारी महज दिखावे के लिए खानापूर्ति करके धरपकड़ की कार्रवाई करते है। और क्षेत्र में यह दिखावटी कार्रवाई लम्बे अर्से से चल रहा है। परंतु मौजूदा वक्त में तैनात आई पी एस लखनपुर थाना प्रभारी थरॉबिंसन गुड़िया के आने से अवैध कोयला तस्करी कारोबार के रोकथाम में कसावट आने लगीं है। पूरे सजगता के साथ पुलिस ने अवैध कोयला सौदागरों पर धीरे धीरे नकेल कसी जा रही है जिसमें मुख्य रुप से अवैध कोयले के कारोबारियों के ऊपर पुलिस का खौफ बढ़ने लगा है।
गौरतलब है कि अभी कुछ माह पहले लखनपुर थाना क्षेत्र कोयलांचल गुमगरा कला और परसोढीकला के जाने माने कोल माफिया भोले राजवाड़े के खिलाफ आईपीएस थाना प्रभारी रॉबिंसन गुड़िया ने कार्रवाई की । इसी कड़ी में एक बार फिरआईपीएस लखनपुर थाना प्रभारी रॉबिंसन गुड़िया ने अवैध कोयला कारोबारियों के उपर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलबिल कोल माफिया अमोल राजवाड़े ने लगातार अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा है। बुधवार के सुबह मुखबिर से सूचना मिली की अमेरा चिलबिल निवासी एवं कोयला का मुख्य तस्कर अमोल राजवाड़े को नदी किनारे जेसीबी मशीन से गड्ढा खोद कर तीन ट्रैक्टरों में अवैध कोयला परिवहन कर ग्राम कंठी थाना क्षेत्र दरिमा में चिमनी भट्ठा में कोयला खपाने की फिराक में है जिससे चारों ओर पुलिस की तैनाती कर मौके से एक जेसीबी और तीन महिंद्रा ट्रैक्टर जिसमें दो ट्रैक्टरों में अवैध कोयला लोड कर चिमनी भट्ठा ग्राम कंठी ले जाया जा रहा था रंगे हाथ पकड़ा गया और चिमनी भट्ठा व्यवसाई को भी पुलिस हिरासत में लिया गया। इस बड़ी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर-भेजा गया।
लखनपुर थाना प्रभारी और आईपीएस रोबिनसन गुड़िया ने बताया गया कि इस अवैध कोयले के कारोबार में मुख्य आरोपी अमोल राजवाड़े पिता गोविंद रजवाड़ी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चिलबिल सहित अन्य 7 लोगों के ऊपर कार्रवाई की गई है। जिसका नाम इस प्रकार है हर केश्वर पिता देवता उम्र 32 वर्ष ग्राम चिलबिल थाना लखनपुर, प्रदीप नागेश पिता माधव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पुहपुटरा थाना लखनपुर, कृष्णा राम पिता नंदू राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पुहपुटरा थाना लखनपुर, आरोपी उमेश्वर प्रसाद पिता रामप्रसाद उम्र 42 वर्ष निवासी चिलबिल थाना लखनपुर, आरोपी चिमनी ईट भट्ठा व्यवसायी शिवनंदन सिंह पिता राम सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम कंठी थाना दरिमा व आरोपी राम लखन राजवाड़े पिता रामफल राजवाड़े उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कठी थाना दरिमा आरोपी रामाशंकर कुमार पिता उदेश कवर उम्र 63 वर्ष ग्राम कठी थाना दरिमा इन सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है ।