कलेक्टर की अपील का असर प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Posted On:- 2022-05-19



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से बाल विवाह की रोकथाम के माध्यम से जारी अपील का हुआ असर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम को एक बाल विवाह रोकने में सफलता मिली। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कुम्हाररास में बाल विवाह होने की सूचना चाइल्ड लाइन दन्तेवाड़ा को प्राप्त हुआ। जिसमें महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण सिंह नागेश के मार्गदर्शन में जिले की संयुक्त टीम, जिसमें चाइल्ड लाइन, पुलिस थाना दंतेवाड़ा व जिला बाल संरक्षण इकाई दंतेवाड़ा की ओर से विवाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वर वं वधु का आयु का सत्यापन किया। जिससे वधु की ओर से बताये गये आयु एवं घर के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र में उल्लेखित जन्मतिथि के अनुसार दोनों की वैद्यानिक आयु, विवाह के लिए पूरी नहीं पाया गया। कम आयु होने पर प्रशासन की टीम की ओर से बच्चों के परिजनों को समझाइश दी एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियमों से अवगत कराये जाने के साथ आयु पूर्ण होने से पहले विवाह करने पर बालिका के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा होने वाले संतानों के कुपोषित होने के खतरों के बारे में बताया गया। इसके बाद पर पक्ष, बच्चों के विवाह की वैद्यानिक आयु पूर्ण होने से पहले विवाह नहीं कराए जाने पर सहर्ष राजी हो गए। ग्राम वासियों की ओर से भविष्य में गांव में अपनी ओर से बाल विवाह नहीं होने देने का वादा भी किया गया। विवाह कार्यक्रम स्थल पर वधु पक्ष के परिवार के लोग उपस्थित नहीं थे इसलिए प्रशासन की टीम की ओर से बालिका को अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (बूब) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। जहां कायर्वाही के दौरान वधु पक्ष द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक दस्तावेज अनुसार बालिका की वतर्मान आयु 18 वर्ष 02 माह है, परन्तु वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण नहीं होने के कारण, समिति की ओर से दोनों पक्षों से परामर्श कर समझाइश देते हुए बताया कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि कानूनन अपराध भी है, ऐसे विवाह में शामिल माता-पिता, रिश्तेदार, पुरोहित सभी अपराधी माने जा सकते हैं तथा बाल विवाह करने और कराने वाले को दो वर्ष तक कारावास एवं एक लाख रूपए तक जुर्माना भी हो सकता है। समिति ने संबंधित प्रावधानों की जानकारी देते हुए दोनों बालक-बालिका का विवाह आयु पूर्ण होने के पश्चात ही करने की समझाइश दिया गया दोनों पक्षों की सहमति से समिति की ओर से कार्यवाही पूर्ण कर वधु को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। समिति की ओर से जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समयानुसार, इस रोके गये बाल विवाह का फॉलोअप किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। बाल विवाह रोकथाम संबंधी संपूर्ण कायर्वाही के दौरान प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रविशंकर सनाड्य काउन्सलर शशि कान्त झा, सहायक उप निरीक्षण थाना-दंतेवाड़ा सुनीता साहू परियोजना समन्वयक, शिल्पी डेनियल व चाइल्ड लाईन दंतेवाड़ा के अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।